{"_id":"64d4b9be37cdc9a049008425","slug":"jyotiraditya-scindia-got-angry-on-adhir-ranjan-chowdhary-during-discussion-on-no-confidence-motion-update-news-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधीर पर भड़के सिंधिया; जानें किसके लिए बोले आइए-आइए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधीर पर भड़के सिंधिया; जानें किसके लिए बोले आइए-आइए
Thu, 10 Aug 2023 04:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:28 PM IST
सार
अधीर रंजन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुझे संसद में 20 साल हो गए, लेकिन ऐसा दृश्य आज तक नहीं देखा। यहां जिस तरह से सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Jyotiraditya Madhavrao Scindia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी आज जवाब देंगे। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ज्योदितारित्य सिंधिया ने लोकसभा में बोलते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं, इस दौरान विपक्षी सांसदों के वॉकआउट के बाद सदन में उनके वापस आने पर भी उन्होंने तंज कसा।
विज्ञापन
दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बोलते ही विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 'देश की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है, अब वे लोकसभा से भी बाहर जा रहे हैं। वहीं, बाद में विपक्षी सांसदों के वापस आने पर उन्होंने कहा कि देखिए वो आ गए। आइए आइए।
विज्ञापन
इससे पहले, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधीर रंजन चौधरी पर उनके पीएम को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने एनडीए के गठबंधन और पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने बोलने का मौका दिया। प्रजातंत्र के मंदिर में हम ऐसा दृश्य देख रहे हैं, 140 करोड़ की जनता जिससे प्रेरणा लेती है...वहां से स्पष्ट है कि इन लोगों को देश की चिंता है, न प्रधानमंत्री के पद की चिंता है, न राष्ट्रपति के पद की चिंता है। इन्हें बस इन्हें हैसियत की चिंता है।
विज्ञापन
अधीर रंजन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुझे संसद में 20 साल हो गए, लेकिन ऐसा दृश्य आज तक नहीं देखा। यहां जिस तरह से सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए पीएम मोदी की तुलना नीरव मोदी से की थी। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी तो हजारों करोड़ लूटकर चला गया, लेकिन देश में पीएम नरेंद्र मोदी अब नीरव मोदी हो गए हैं। इसके साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'अविश्वास प्रस्ताव की ताकत ये है कि पीएम मोदी को आज संसद में आना पड़ा। हम में से किसी ने भी अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोचा था। हम सिर्फ ये चाहते हैं कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें। हम किसी और भाजपा सदस्य को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री को ही बुलाना चाहते थे।'
ये चर्चा में रहना चाहते, लेकिन किसी की सुनना नहीं चाह रहे- सिंधिया
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ये वो बादल हैं, जो गरजना चाहते हैं लेकिन बरसते नहीं, ये चर्चा में रहना चाहते हैं लेकिन किसी को सुनना नहीं चाहते। हमारे देश के पीएम ने सदन के बाहर मणिपुर पर संवेदनशीलता से बयान दिया, लेकिन ये जिद कर रहे हैं कि वे सदन में बयान दें। गृहमंत्री ने इस बारे में बयान दिया, लेकिन उन्हें गृहमंत्री की भी बात नहीं सुननी है।
उन्होंने आगे कहा कि 1993 में जब मणिपुर की जातीय हिंसा में 750 लोगों की जान गई थी, तब तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव जी ने सदन के अंदर मौन व्रत क्यों धारण किया था। 2011 में मणिपुर में 111 दिन ब्लॉकेड चला, जातीय हिंसा हुई… तब उस समय मनमोहन सिंह ने सदन के अंदर मौनव्रत क्यों धारण किया था। इसके ये उत्तर दें। ये लोग मणिपुर की घटना का उपयोग करके अपना लॉन्चपैड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मणिपुर की घटना घोर निंदनीय है। इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
राहुल गांधी पर भी निशाना साधा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा में बोलते हुए कहा कि कल राहुल गांधी ने कहा कि पीएम के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि पीएम ने पूर्वोत्तर को दुनिया से जोड़ा है...भारत को बांटकर देखने की विचारधारा आपकी है, हमारा नहीं है।
सिंधिया ने पढ़ीं राहत इंदौरी की लाइनें
उन्होंने आगे कहा कि वे (कांग्रेस) कहते हैं कि वे नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलेंगे। उनकी दुकान भ्रष्टाचार, झूठ, तुष्टिकरण और अहंकार की है। वे केवल दुकान का नाम बदलते हैं लेकिन उत्पाद वही रहता है। इस दौरान उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर भी बोला। उन्होंने कहा कि नए किरदार सामने आते जा रहे हैं, खेल वही पुराना चल रहा है।