फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jyotiraditya Scindia domestic flights Coronavirus states should try to reduce tax on air fuel

सिंधिया बोले:  दो माह में कोरोना पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएंगी घरेलू उड़ानें, हवाई इंधन पर कर घटाने की कोशिश करें राज्य

Mon, 21 Feb 2022 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Feb 2022 09:12 PM IST
सार

सिंधिया ने कहा, इस क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के राजस्व हितों को देखते हुए यातायात क्षमता और किराये की एक निश्चित सीमा तय की गई है, ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। सभी एअरलाइंस कंपनियों को 18 अक्तूबर, 2021 से पूरी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दे दी गई थी।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia domestic flights Coronavirus states should try to reduce tax on air fuel
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, अगले दो माह में घरेलू विमानों की उड़ानें एक बार फिर से कोरोना पूर्व की स्थिति में पहुंचने की उम्मीद है। सिंधिया ने देश के नागर विमानन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्यों से हवाई जहाज के ईंधन पर कर घटाने की अपील की है।

विज्ञापन


रविवार को अखिल भारतीय प्रबंधन एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में सिंधिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा, कोविड-19 के पहले दैनिक रूप से करीब चार लाख यात्री हवाई जहाज से यात्रा करते थे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी, लेकिन फिर ओमिक्रॉन के आने से इसमें गिरावट देखी गई। 
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, इस क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के राजस्व हितों को देखते हुए यातायात क्षमता और किराये की एक निश्चित सीमा तय की गई है, ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। सभी एअरलाइंस कंपनियों को 18 अक्तूबर, 2021 से पूरी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दे दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




ओमिक्रॉन से लगा झटका 
पिछले साल नवंबर, दिसंबर से दैनिक यात्रियों की संख्या 3.8 से 3.9 लाख तक पहुंचने लगी थी। दैनिक यात्रियों के हिसाब से कोरोना से पूर्व वाली स्थिति बहाल हो रही थी, लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से इसमें एक बार फिर से गिरावट आई। दैनिक यात्रियों की संख्या गिरकर 1.6 लाख के आसपास रह गई थी। उन्होंने कहा, सब कुछ सामान्य रहा तो अगले दो महीनों में फिर से दैनिक यात्रियों की संख्या कोरोना से पूर्व के  स्तर पर पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed