{"_id":"686b68224d0f5988dd0bffa0","slug":"jyoti-malhotra-s-connection-with-kerala-also-revealed-in-rti-bjp-made-allegations-state-government-replied-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: ज्योति मल्होत्रा का केरल से भी कनेक्शन, RTI में खुलासा; भाजपा ने लगाया आरोप, राज्य सरकार ने दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: ज्योति मल्होत्रा का केरल से भी कनेक्शन, RTI में खुलासा; भाजपा ने लगाया आरोप, राज्य सरकार ने दिया जवाब
Mon, 07 Jul 2025 11:54 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:54 AM IST
सार
भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि आरटीआई दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा की कन्नूर यात्रा केरल पर्यटन ने प्रायोजित की थी। इस विभाग को सीएम पिनाराई विजयन के दामाद चलाते हैं।
विज्ञापन
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और सीएम पी विजयन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का केरल से भी कनेक्शन सामने आया है। आरटीआई में हुए खुलासे के बाद भाजपा ने आरोप लगाया है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने केरल सरकार के बुलावे पर कन्नूर की यात्रा की थी। राज्य सरकार ने ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज्योति मल्होत्रा को आमंत्रित किया था। ऐसा क्यों किया गया? इस पर केरल सरकार ने जवाब दिया है।
भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि आरटीआई दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा की कन्नूर यात्रा केरल पर्यटन ने प्रायोजित की थी। इस विभाग को सीएम पिनाराई विजयन के दामाद चलाते हैं। यात्रा के दौरान ज्योति किससे मिली? कहां गई? असली एजेंडा क्या है? केरल पाक से जुड़े जासूस के लिए लाल कालीन क्यों बिछा रहा है? सीएम विजयन केरल को हमारे देश के आंतरिक और बाहरी खतरों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह में बदल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 10 जुलाई को याचिकाओं पर होगी सुनवाई
विज्ञापन
इसके बाद सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दामाद द्वारा नियंत्रित केरल पर्यटन ने पाक से जुड़े जासूस की यात्रा को प्रायोजित क्यों किया? केरल की सुरक्षा आपका पारिवारिक मामला नहीं है।
आरटीआई दस्तावेजों से यह साबित हुआ है।
इस पर केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने कहा कि राज्य की वामपंथी सरकार और उसके मंत्री कभी भी जानबूझकर जासूसों को केरल में आमंत्रित नहीं करेंगे और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे। हम इस तरह के प्रचार से डरते नहीं हैं। हम इस तरह के दुष्प्रचार को कोई महत्व नहीं देते क्योंकि जनता हमारे साथ है।
ये भी पढ़ें: भारी बारिश से उत्तर भारत हुआ तरबतर, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
यह है पूरा मामला
हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इसके बाद 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया। दो बार में 9 दिन के रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था।
26 मई को अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 14 दिन की यह न्यायिक हिरासत पूरी होने पर सोमवार 9 जून को उसे फिर से उसकी अदालत में पेशी हुई, जिसके बाद उसे 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन