फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Prakash Shrivastava takes charge as NGT chairperson, know about him

NGT: न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने ली एनजीटी अध्यक्ष पद की शपथ, जानें इनके बारे में सब कुछ

Wed, 23 Aug 2023 08:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 23 Aug 2023 08:48 PM IST
सार

न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने बुधवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। प्रकाश 11 अक्टूबर, 2021 से 30 मार्च, 2023 तक कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। 

विज्ञापन
Justice Prakash Shrivastava takes charge as NGT chairperson, know about him
न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने बुधवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। जस्टिस श्रीवास्तव ने कॉपरनिकस मार्ग पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कार्यालय में एक समारोह के दौरान यह जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद निवर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उन्हें 14 अगस्त को केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति द्वारा नियुक्त किया गया था।

शक्ति जितनी अधिक, जिम्मेदारी उतनी ही अधिक 
अपने संबोधन में, न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक हिस्सा माना गया है। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल को जो शक्तियां प्रदान की गई हैं, वे बहुत व्यापक हैं। शक्ति जितनी अधिक होगी, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उतनी ही अधिक होगी।
विज्ञापन


कौन हैं न्यायमूर्ति प्रकाश?
न्यायमूर्ति श्रीवास्तव कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। प्रकाश 11 अक्टूबर, 2021 से 30 मार्च, 2023 तक कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च, 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति श्रीवास्तव दो फरवरी 1987 को एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में बड़े पैमाने पर प्रैक्टिस की और 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। 15 जनवरी 2010 को वह एक स्थायी न्यायाधीश बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed