फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   justice-of-the-bench-on- hearing of ayodhya case on 29 january postponed for the next date

अयोध्या मामले में फिर टली सुनवाई, अगली तिथि तय नहीं

Sun, 27 Jan 2019 05:12 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 27 Jan 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
justice-of-the-bench-on- hearing of ayodhya case on 29 january postponed for the next date
सुप्रीम कोर्ट

अयोध्या मंदिर मामले में 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई टल गई है। मामले में गठित बेंच के एक जज जस्टिस एसए बोल्डे छुट्टी पर हैं। इस कारण 29 की सुनवाई टाल दी गई है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि तय नहीं की गई है।

विज्ञापन

 


बता दें कि 10 जनवरी को हुई सुनवाई को 29 जनवरी के लिए टाल दिया गया था। उस दिन इस मामले में एक और तारीख मिलने के बाद कोर्ट के बाहर खड़े लोगों का गुस्सा बढ़ गया था। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। एक गुट ने तो चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर रासुका लगाने तक की तख्ती लहरा डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुस्लिम पक्षकार ने जस्टिस ललित और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कनेक्शन को लेकर सवाल उठाए जिसके बाद जस्टिस ललित ने खुद को इस केस की सुनवाई से अलग कर लिया है। इसके अलावा हिंदू महासभा के वकील ने दस्तावेजों के अनुवाद की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed