फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice BV Nagarathna to be first woman Chief Justice of India in 2027 know about everything

गौरव: देश को 2027 में मिलेगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, जानें कौन हैं जस्टिस बीवी नागरत्ना

Thu, 26 Aug 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 02:59 PM IST
सार

जस्टिस बीवी नागरत्ना वर्ष 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी। जस्टिस नागरत्ना ने कर्नाटक में व्यावसायिक और संवैधानिक कानूनों पर कई महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं। नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ईएस वेंकटरमैया की पुत्री हैं। वेंकटरमैया 19 जून 1989 से 17 दिसंबर 1989 तक देश के प्रधान न्यायाधीश रहे थे।

विज्ञापन
Justice BV Nagarathna to be first woman Chief Justice of India in 2027 know about everything
जस्टिस बीवी नागरत्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की न्यायिक व्यवस्था में महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस बीवी नागरत्ना समेत आठ अन्य जजों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद जस्टिस नागरत्ना 2027 में सुप्रीम कोर्ट में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हो सकती हैं। महिला जस्टिस में हिमा कोहली ( मुख्य न्यायाधीश, तेलंगाना उच्च न्यायालय) और जस्टिस बेला त्रिवेदी ( गुजरात उच्च न्यायालय की जज) भी शामिल हैं। नागरत्ना अभी कर्नाटक हाईकोर्ट की जज हैं। नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ईएस वेंकटरमैया की पुत्री हैं। वेंकटरमैया 19 जून 1989 से 17 दिसंबर 1989 तक देश के प्रधान न्यायाधीश रहे थे।

विज्ञापन


जस्टिस बीवी नागरत्ना कर्नाटक में 1987 में बार काउंसिल में नामांकन कराने के बाद संवैधानिक और वाणिज्यिक कानूनों के विषय में वकालत शुरू की थी। 2008 में कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज बनाया गया। फिर 17 फरवरी 2010 को जस्टिस नागरत्ना स्थायी तौर पर हाईकोर्ट की जज नियुक्त की गई थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ एक महिला जज
सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में केवल एकमात्र महिला न्यायाधीश जस्टिस इंदिरा बनर्जी हैं, जो 2022 में रिटायर्ड हो रही हैं। अब तक शीर्ष अदालत में केवल आठ महिला न्यायाधीश हुई हैं। भारत में  महिला मुख्य न्यायाधीश की मांग बहुत पहले से होती रही है। अप्रैल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा था किभारत के लिए एक महिला मुख्य न्यायाधीश होने का समय आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed