फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Arun Mishra refuses to go to farewell ceremony due to Covid-19

जस्टिस अरुण मिश्रा ने कोविड-19 की वजह से विदाई समारोह में जाने से किया इंकार

Sun, 30 Aug 2020 10:20 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Justice Arun Mishra refuses to go to farewell ceremony due to Covid-19
जस्टिस अरूण मिश्रा - फोटो : india today

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा दो सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रविवार को कोविड-19 महामारी के कारण गंभीर स्थिति और दुनियाभर की पीड़ाओं का हवाला देते हुए बार निकायों के विदाई निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा, मेरा विवेक मुझे कोविड-19 महामारी के कारण किसी भी विदाई समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है।'

विज्ञापन

 

अरुण मिश्रा, जो 7 जुलाई, 2014 को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश बने थे, वे मंगलवार को टेल्कोर्स द्वारा एजीआर बकाया के भुगतान और कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण द्वारा न्यायपालिका की अवमानना जैसे सभी प्रमुख मामलों में फैसला करने के लिए तैयार हैं।

न्यायमूर्ति मिश्रा ने बार के निमंत्रण को ठुकराते हुए लिखा, 'मैं विदाई समारोह में मुझे आमंत्रित करने वाले आपके निमंत्रण के लिए आभारी हूं। मैंने हमेशा बार को न्यायपालिका की मां के रूप में माना है और मुझे समारोह में भाग लेने पर बहुत खुशी होती। हालांकि कोविड-19 की वजह से उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति और दुनिया भर के पीड़ितों को ध्यान में रखते हुए, मेरा विवेक मुझे किसी भी विदाई समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दे रहा है।' हालांकि, उन्होंने बार निकायों को यह आश्वासन भी दिया कि वह स्थिति सामान्य होने पर उनके पास जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed