पीएम मोदी की तारीफ करने वाले जस्टिस अरुण मिश्रा ने की वकील सिंघवी की खिंचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा ने एक मामले की सुनवाई के दौरान जजों का उल्लेख करने पर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को नसीहत दे डाली और कहा कि जजों को किसी भी विवाद में न घसीटा जाए।
दरअसल, शनिवार को लुटियंस दिल्ली के नजदीक स्थित खान मार्केट में एक प्ले स्कूल को सील करने के मुद्दे पर सुनवाई हो रही थी। तभी, सुनवाई के दौरान वरिष्ठ जज अरुण मिश्रा ने अभिषेक मनु सिंघवी की खिंचाई कर दी।
सिंघवी प्ले स्कूल की तरफ से सीलिंग के खिलाफ दलीलें पेश कर रहे थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने सिंघवी से पूछा कि क्या वह खान मार्केट के पास रहते हैं। इसके जवाब में वकील ने कहा कि उन्होंने लुटियंस दिल्ली में रहना काफी पहले ही छोड़ दिया था, हालांकि वह समय-समय खान मार्केट जाते रहते हैं। सिंघवी ने कहा कि जब वह खान मार्केट जाते हैं तो उन्होंने वहां कई जजों को मार्केट में खरीददारी करते देखा है।
इस पर जस्टिस मिश्रा बिफर गए और कहा कि जजों को विवादों में न घसीटा जाए। मैं आपके (सिंघवी) लिए कुछ अच्छे शब्द बोल सकता हूं। लेकिन दूसरे लोगों को परेशानी होने लगेगी और वे आरोप लगाना शुरु कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसी की तारीफ करने को सद्भाव के तौर पर लिया जाना चाहिए।
दूसरी ओर कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिंघवी ने दलील दी कि प्ले स्कूल लुटियंस जोन में खान मार्केट के दूसरी तरफ है। जो पिछले तीन वर्षों से संचालित है। यहां रहने वाले कई लोगों के बच्चे इसमें पढ़ते हैं। इसलिए इसे सील नहीं किया जाए। हालांकि, कोर्ट इससे सहमत नहीं हुआ और सीलिंग के आदेश पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी।
जस्टिस मिश्रा ने हाल ही में की थी पीएम मोदी की तारीफ
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। जस्टिस मिश्रा ने पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसनीय दूरद्रष्टा और बहुमुखी प्रतिभा वाला ऐसा नेता बताया जिनकी सोच वैश्विक स्तर की है, लेकिन स्थानीय हितों को अनदेखा नहीं करते।
अप्रचलित हो चुके 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म करने के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद की तारीफ करते हुए न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय का जिम्मेदार और सबसे अनुकूल सदस्य है।