फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jurisdiction tussle: BSF Director General meets West Bengal Governor amid growing dispute with Mamta government

BSF jurisdiction issue: ममता सरकार की केंद्र से बढ़ती तकरार के बीच राज्यपाल से मिले बीएसएफ महानिदेशक

Mon, 13 Dec 2021 04:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 13 Dec 2021 04:20 PM IST
सार

राज्यपाल धनखड़ ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने उनके साथ बैठक के दौरान संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ सहज समन्वय पैदा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
jurisdiction tussle: BSF Director General meets West Bengal Governor amid growing dispute with Mamta government
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ के अधिकार बढ़ाने को लेकर ममता सरकार से केंद्र की तकरार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसमें बंगाल पुलिस के साथ बीएसएफ  का समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


राज्यपाल धनखड़ ने बताया कि पंकज कुमार सिंह ने उनके साथ बैठक के दौरान संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ सहज समन्वय पैदा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि बीएसएफ डीजी ने संकेत दिया कि बंगाल पुलिस के साथ निर्बाध समन्वय के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।  सीमाओं की सुरक्षा पर उचित ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए
राज्यपाल ने आगे कहा कि उन्होंने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी और गृह सचिव बीपी गोपालिका को बीएसएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समन्वय के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने कहा- गांवों में बीएसएफ जवानों का प्रवेश रोकें
उधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किमी से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने के केंद्र के फैसले का विरोध कर रही हैं। सीएम बनर्जी ने हाल ही में बांग्लादेश से सटे राज्य के कुछ जिलों के पुलिस अधिकारियों को बीएसएफ कर्मियों के बिना अनुमति गांवों में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा है।

राज्यपाल ने सुखेंदु शेखर रॉय को लिखा पत्र, बताई एकजुट रहने की जरूरत
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के सांसद और प्रवक्ता सुखेंदु शेखर रॉय को सोमवार को लिखे पत्र में राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि संघीय राजनीति में, सभी एजेंसियों-केंद्र और राज्य को एकजुट होने की जरूरत है। राज्यसभा में तृणमूल के मुख्य सचेतक के एक पत्र के जवाब में उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर पक्षपातपूर्ण विचारों की अनदेखी करते हुए राष्ट्रीय हित और सुरक्षा पर एकजुट होना चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed