RG Kar Case: जूनियर डॉक्टरों ने शुरू किया द्रोह कार्निवल, कहा- हमारी मांगों को लेकर सरकार का रवैया असंवेदनशील
जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में अन्य जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल कर रहे हैं। पिछले दिनों जूनियर डॉक्टरों ने दुर्गा पूजा कार्निवल के बीच द्रोह कार्निवल आयोजित करने का एलान किया था। इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को रानी रासमणि रोड पर द्रोह कार्निवल शुरू किया। यह कार्यक्रम रेड रोड पर चल रहे दुर्गा पूजा कार्निवल के बीच किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हमारी मांगों को लेकर असंवेदनशील है।
दरअसल जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में अन्य जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल कर रहे हैं। पिछले दिनों जूनियर डॉक्टरों ने दुर्गा पूजा कार्निवल के बीच द्रोह कार्निवल आयोजित करने का एलान किया था। इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने हाईकोर्ट का रुख किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से निषेधाज्ञा हटाए जाने के बाद जूनियर चिकित्सकों ने कार्निवल शुरू किया। चिकित्सकों की रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया और जूनियर डॉक्टर की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग की।
चिकित्सका देबाशीष हलदर ने कहा कि आम लोगों की यह प्रतिक्रिया है पश्चिम बंगाल सरकार के असंवेदनशील रवैये के खिलाफ है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि युवा चिकित्सक आमरण अनशन पर हैं। चिकित्सक पांच अक्तूबर से भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘हमें न्याय चाहिए, हम न्याय की मांग करते हैं’ जैसे नारे लगाए।
दुर्गा पूजा कार्निवल में शामिल हुईं मुख्यमंत्री
डॉक्टरों के कार्निवल से कुछ ही दूर रेड रोड पर चल रहे दुर्गा पूजा कार्निवल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हुईं। रेड रोड पर देवी मां की झांकियां निकाली गईं। बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर से लेकर महिला सशक्तीकरण, स्वतंत्रता आंदोलन, सांप्रदायिक सद्भाव, समर्पण तक विभिन्न विषयों को पेश करते हुए झांकियों ने शहर में भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही कार्यक्रम में ड्रोन से निगरानी की गई।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.