फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Junior doctors ceasework in protest updates Female doctor rape and murder RG Kar case news in hindi

RG Kar Case: बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स का बंद जारी, चरमराने लगी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 04 Sep 2024 11:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा कि हमारा मानना है कि इस मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है। सच बाहर आना चाहिए। बता दें कि इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Junior doctors ceasework in protest updates Female doctor rape and murder RG Kar case news in hindi
कोलकाता की घटना के विरोध में जारी प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में जूनियर डॉक्टरों का बंद प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पिछले तीन हफ्ते से अधिक समय से जारी बंद के कारण अधिकांश सरकारी चिकित्सा सुविधाओं में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। 
विज्ञापन


एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हमारी न्याय की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई। जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिलता, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।" उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया। 
विज्ञापन


एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हमारा मानना है कि इस मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है। सच बाहर आना चाहिए।" बता दें कि इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगों में से यह एक है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर इस मामले की जांच के दौरान अपर्याप्त कदम उठाने का आरोप लगाया। हालांकि, अब यह मामला सीबीआई के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed