फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Junior doctors and others summoned for questioning in Kolkata doctor rape-murder case

Doctor Murder Case: पुलिस ने चार जूनियर डॉक्टरों को पूछताछ के लिया बुलाया; NCW की टीम ने घटनास्थल का किया दौरा

Tue, 13 Aug 2024 11:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हंगामा बरपा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी लगातार पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
Junior doctors and others summoned for questioning in Kolkata doctor rape-murder case
विरोध-प्रदर्शन करते हुए छात्र - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को चार जूनियर डॉक्टरों को पूछताछ के लिए तलब किया। वहीं, दिल्ली राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की टीम हादसे वाली जगह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंची। 

विज्ञापन


पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय बुलाया
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों को आज लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय में तलब किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के साथ रात का खाना खाने वाले डॉक्टरों को आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनका कहना है कि महिला डॉक्टर के साथ डिनर करने वाले चार जूनियर डॉक्टरों को फिर से तलब किया गया है।
विज्ञापन


इन लोगों को भी किया तलब
इसके अलावा, कोलकाता पुलिस ने विभागाध्यक्ष, सहायक अधीक्षक, पुरुष-महिला नर्सों, ग्रुप-डी के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को भी तलब किया है। इससे पहले सोमवार को कोलकाता पुलिस ने इस मामले में  तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउसकीपिंग स्टाफ को तलब किया था। कोलकाता पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, समन किए गए जूनियर डॉक्टर और हाउस स्टाफ घटना की रात ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कई राज्यों के डॉक्टर और छात्र पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

सुरक्षा में लापरवाही बहुत ज़्यादा
दिल्ली राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य डेलिना खांडुप ने कहा, 'हमने अथोरिटी और छात्रों के प्रतिनिधि से भी बात की है। अथोरिटी ने छात्रों की मांग को पूरा करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। हम जांच कर रहे हैं और आप हमें जांच करने में सहयोग कीजिए। हमने अथोरिटी से सभी रिपोर्ट मांगी है और वे हमसे साझा करेंगे। पुलिस ने अपनी अब तक की जांच एक रिपोर्ट कल ही भेजी है। हम आज फिर से उसे स्टडी करेंगे। यहां पर सुरक्षा में लापरवाही बहुत ज़्यादा है। हमने सुझाव भी दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, इसमें थोड़ा समय लगेगा। मैंने कल परिवार से भी मुलाकात की।'
 
इस्तीफे के तुरंत बाद प्रिंसिपल को दूसरे कॉलेज में फिर से नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि जबतक सिद्ध नहीं होता तब तक थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने कार्रवाई रिपोर्ट और डेली रिपोर्ट जमा कर दी है।

घटना में कई आरोपियों के शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, खांडुप ने कहा, 'नहीं, अब तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। एक प्रक्रिया है, इसमें थोड़ा समय लगता है। उन्होंने (पुलिस) नमूने एकत्र किए हैं। इसमें समय लगता है।'

सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था शव
महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर से मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार को एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था।

ममता बनर्जी का पुलिस काे अल्टीमेटम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने बंगाल पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा था कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर रविवार तक पुलिस मामले को नहीं सुलझा पाती है तो हम केस को सीबीआई को सौंप देंगे। 



सीएम ममता बनर्जी ने कहा था, 'जब मुझे कोलकाता पुलिस कमिश्नर से घटना के बारे में पता चला, तो मैनें उनको तत्काल और तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अस्पताल में नर्स थीं, सुरक्षा कर्मी थे तो यह घटना कैसे हुई। पुलिस ने मुझे बताया है कि अस्पताल के अंदर कोई था।'

उन्होंने कहा था कि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किया जाएगा। पुलिस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक विभाग और अन्य टीमें काम पर लगी हुई हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रविवार तक मामले को निपटाने की कोशिश कर रही है। ऐसा न हुआ तो हम इस केस को अपने हाथ में नहीं रखेंगे। हम इसे सीबीआई को सौंप देंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed