फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judgement on Hyderabad double bomb blast decision is today

हैदराबाद ब्लास्ट केस: फैसला 4 सितंबर तक के लिए स्थगित, 42 लोगों की गई थी जान

Mon, 27 Aug 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Mon, 27 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Judgement on Hyderabad double bomb blast decision is today

हैदराबाद में हुए दो बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की स्पेशल अदालत ने फैसले को 4 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। पहले इस मामले पर फैसला आज आने वाला था। ये धमाके आज से 11 साल पहले गोकुल चाट और लुंबिनी पार्क में हुए थे। जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हुए थे।  

विज्ञापन


इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था जिसे इसी साल जून में नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय परिसर की एक अदालत में स्थानांतरित किया गया। मामले पर सत्र न्यायाधीश ने 7 अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थीं और फैसले के लिए 27 अगस्त की तारीख रखी थी।
विज्ञापन


शनिवार को ही धमाके में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवार ने इसकी 11वीं बरसी मनाई है। यब बम धमाके 25 अगस्त 2007 को हुए थे। मामले की जांच तेलंगाना पुलिस की काउंटर एजेंसी (सीआई) ने की थी। जिसके बाद एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए। बता दें कि जिन लोगों को इस मामले में आरोपी बताया गया है उनमें से कुछ अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed