{"_id":"5ad8ca6d4f1c1ba1098b5678","slug":"judge-loya-case-rahul-gandhi-mukul-rohatgi-soli-sorabjee-prashant-bhushan-reactions-on-sc-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज लोया केस: कानूनविदों ने बताया देश का काला दिन, जानिए SC के फैसले पर किसने क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जज लोया केस: कानूनविदों ने बताया देश का काला दिन, जानिए SC के फैसले पर किसने क्या कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Supreme court Verdict on Judge BH Loya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अटॉनी जनरल और जज बीएच लोया की मौत से जुड़ी याचिका के मामले में महाराष्ट्र की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने मौत की जांच की मांग वाली याचिकाओं को खास हितों को साधने और सरकारी कामकाज पर हमले की कोशिश बताया।
उन्होंने कहा, जज की मौत अपने साथियों की उपस्थिति में होने का तथ्य दिखाता है कि इस मामले में कुछ गलत नहीं है। जिस तरह से इस केस में बहस की गई, अवमानना के लिए आदर्श मामला है। इसमें खास हित थे, क्योंकि वे कुछ लोगों पर सामूहिक रूप से हमला करना चाहते थे और इसके लिए जज लोया का इस्तेमाल किया। यह स्वीकार्य नहीं है।
पूर्व हाईकोर्ट जज और वरिष्ठ वकील अजीत कुमार सिन्हा ने भी रोहतगी से सहमति जताई। सिन्हा ने कहा, मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि पहली नजर में इस मामले के जरिए राजनीतिक लक्ष्य साधने की कोशिश नजर आ रही है।

राहुल गांधी ने कहा...
जज लोया मामले में विपक्ष के वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न्यायपालिका के लिए काला दिन बताया। वहीं मशहूर कानूनविद सोली सोराबजी ने कहा कि इन याचिकाओं का खारिज होना, उनके लिए चेतावनी है जो बिना ठोस तथ्यों के मात्र प्रचार के लिए ऐसी याचिकाएं लगाते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "भारतीय बहुत बुद्धिमान होते हैं। अधिकतर भारतीय, वे भी जो भाजपा में हैं, अमित शाह की सच्चाई सहज तरीके से समझते हैं। सच उन जैसे लोगों को पकड़ने के लिए अपनी राह बना लेता है। जज लोया की मौत का सच एक दिन सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से सामने आएगा।"