{"_id":"629f13c1e4b6c3464f68829f","slug":"jubilee-hills-gang-rape-case-bjp-mla-raghunandan-rao-booked-for-revealing-victim-s-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jubilee Hills Gang-rape Case: हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी छह आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jubilee Hills Gang-rape Case: हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी छह आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 08 Jun 2022 04:30 AM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:30 AM IST
सार
तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन राव पर जुबली हिल्स में सामूहिक दुष्कर्म की 17 वर्षीय पीड़िता की पहचान का खुलासा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि "इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छह में से एक आरोपी बालिग है और बाकी पांच आरोपी नाबालिग हैं।" उन्होंने बताया कि सादुद्दीन मलिक ही इस मामले में प्रमुख आरोपी है। मामले के आरोपियों में से चार नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, बाकी दो को बुधवार को पेश किया जाएगा।"
विज्ञापन
सीवी आनंद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि "हमने इस मामले में विस्तृत जांच की है। इसमें पांच नाबालिग और एक बालिग आरोपी हैं। आयुक्त ने आगे विस्तार से बताया कि घटना 28 मई की है जब नाबालिग दोपहर में पब पहुंची थी। हालांकि, उसने 31 मई तक इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि "पीड़िता ने 31 मई तक माता-पिता को कुछ भी नहीं बताया। बाद में माता-पिता ने 31 मई को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन पीड़िता को भरोसा केंद्र भेजा गया, जब वह सहज हो गई, तो उसने घटना के बारे में खुलासा किया। उसके बाद, मामले को सामूहिक दुष्कर्म में बदल दिया गया और पॉक्सो की धाराएं जोड़ी गईं।
भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
इससे पहले तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन राव पर मामला दर्ज किया था। उन पर जुबली हिल्स में सामूहिक दुष्कर्म की 17 वर्षीय पीड़िता की पहचान का खुलासा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग पीड़िता के वीडियो और तस्वीरें कथित रूप से जारी करने के लिए राव पर भारतीय दंड संहिता की 228ए (पीड़ित की पहचान का खुलासा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छह जून को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चार जून को तेलंगाना राज्य के दुब्बक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक माधवनेनी रघुनंदन राव ने भाजपा राज्य कार्यालय, कट्टेलमंडी में एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। रघुनंदन राव ने इस दौरान घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो मीडिया में जारी किए। जिससे नाबालिग पीड़िता की पहचान का खुलासा हुआ। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है।