{"_id":"66d950f875e4f10b7b030215","slug":"jpc-meeting-on-waqf-amendment-bill-chairman-says-government-three-ministeries-gave-presentation-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जेपीसी की आज अहम बैठक, सरकार के तीन मंत्रालय रखेंगे अपनी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जेपीसी की आज अहम बैठक, सरकार के तीन मंत्रालय रखेंगे अपनी बात
Thu, 05 Sep 2024 12:37 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:37 PM IST
सार
जगदंबिका पाल ने बैठक से पहले कहा कि आज की बैठक में तीन मंत्रियों को बुलाया गया है। इनमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, रेल मंत्री और परिवहन मंत्री शामिल हैं। ये तीनों मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों का वक्फ संपत्ति को लेकर प्रजेंटेशन देंगे।
विज्ञापन
जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल
- फोटो : ANI
विस्तार
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी-JPC) की आज अहम बैठक हो रही है। जेपीसी के अध्यक्ष भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बैठक से पहले कहा कि आज की बैठक में तीन मंत्रियों को बुलाया गया है। इनमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, रेल मंत्री और परिवहन मंत्री शामिल हैं। ये तीनों मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों का वक्फ संपत्ति को लेकर प्रजेंटेशन देंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि हम सभी हिस्सेदारों से बातचीत कर रहे हैं।
'विपक्ष राजनीति कर रहा'
जेपीसी के सदस्य और शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए समिति का गठन किया गया है। यहां सभी अपने विचार शांतिपूर्ण तरीके से रख सकते हैं, लेकिन विपक्ष हंगामा कर रहा है और लोगों के सामने राजनीति कर रहा है। आज भी सरकार के विभिन्न विभागों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा होगी कि किस तरह से उनकी जमीन पर अतिक्रमण किया गया। देखते हैं क्या होता है। विपक्ष कह रहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ है जबकि यह विधेयक गरीबों और मुस्लिमों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वक्फ कानून में बदलाव के लिए बीते संसद सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया था। हालांकि विपक्ष ने इस विधेयक का यह कहकर विरोध किया कि यह विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ है। विपक्ष के विरोध को देखते हुए सरकार ने इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजने का फैसला किया। इस जेपीसी की अध्यक्षता भाजपा सांसद जगदंबिका पाल कर रहे हैं। जेपीसी में कई मुस्लिम सांसदों को भी जगह दी गई है ताकि पूरे विचार विमर्श के बाद कानून बनाया जा सके।
विज्ञापन
#WATCH | Waqf Amendment Bill JPC Chairman and BJP MP Jagdambika Pal says, "Today there is an important meeting of JPC in which we have called Minister of Urban Development, Ministry of Railways, Ministry of Transport, we have called 3 important ministries for presentations on… pic.twitter.com/Ga0vJeKCgx
— ANI (@ANI) September 5, 2024
विज्ञापन
'विपक्ष राजनीति कर रहा'
जेपीसी के सदस्य और शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए समिति का गठन किया गया है। यहां सभी अपने विचार शांतिपूर्ण तरीके से रख सकते हैं, लेकिन विपक्ष हंगामा कर रहा है और लोगों के सामने राजनीति कर रहा है। आज भी सरकार के विभिन्न विभागों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा होगी कि किस तरह से उनकी जमीन पर अतिक्रमण किया गया। देखते हैं क्या होता है। विपक्ष कह रहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ है जबकि यह विधेयक गरीबों और मुस्लिमों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वक्फ कानून में बदलाव के लिए बीते संसद सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया था। हालांकि विपक्ष ने इस विधेयक का यह कहकर विरोध किया कि यह विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ है। विपक्ष के विरोध को देखते हुए सरकार ने इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजने का फैसला किया। इस जेपीसी की अध्यक्षता भाजपा सांसद जगदंबिका पाल कर रहे हैं। जेपीसी में कई मुस्लिम सांसदों को भी जगह दी गई है ताकि पूरे विचार विमर्श के बाद कानून बनाया जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन