फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   JP Nadda will start Mission 2024 among farmers from UP

JP Nadda: यूपी से किसानों के बीच नड्डा करेंगे मिशन 2024 का आगाज, इस तरह साधेंगे अन्नदाताओं को

Thu, 16 Feb 2023 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Feb 2023 05:57 PM IST
सार

JP Nadda: किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के मुताबिक, 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा किसान मोर्चा देश के सभी जिलों में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से संवाद व किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करेगा...

विज्ञापन
JP Nadda will start Mission 2024 among farmers from UP
BJP presidnt JP Nadda - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा का किसान मोर्चा 24 फरवरी को देश के सभी जिलों में किसान सम्मेलन के कार्यक्रमों के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों से संवाद करेगा। इन कार्यक्रमों के जरिए मोर्चा किसानों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा। इसके अलावा मार्च के पहले सप्ताह में यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल से किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती के अभियान का शुभारंभ करेगा। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किसान मोर्चा पहले गंगा नदी के किनारे 5-5 किलोमीटर पदयात्रा निकालेंगे और किसान सम्मेलन आयोजित करेगा। जबकि दूसरे चरण में देश के अन्य हिस्सों के नदियों के किनारे प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन हेतु जन जागरण अभियान और पद यात्राएं आयोजित होंगी। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश व जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती सेमिनार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। बजट में भी सरकार ने एक करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के मुताबिक, 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा किसान मोर्चा देश के सभी जिलों में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से संवाद व किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करेगा। भाजपा किसान मोर्चा मोटे अनाज के उत्पादन व खपत के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का भी अभियान शुरू करेगा। इसके अलावा मार्च के पहले सप्ताह में मोर्चा प्राकृतिक खेती के अभियान का शुभारंभ करेगा। इसकी शुरुआत यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता गांवों में किसानों के बीच जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके अलावा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में किसानों के बीच जाकर टिफिन बैठक करेंगे। इस दौरान वे मिलेट्स फूड को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स की टिफिन पार्टी करेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में किसान मोर्चा देशभर में रिटायर्ड सैनिक को मोर्चा से जोड़ने के कार्यक्रम शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed