फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jp nadda targets congress on farm laws with the video of sonia gandhi here you see

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का लगाया आरोप, शेयर किया सोनिया गांधी का पुराना वीडियो

Fri, 25 Dec 2020 08:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Dec 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
jp nadda targets congress on farm laws with the video of sonia gandhi here you see
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter/@BJP4India

कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में घमासान जारी है। गुरुवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोनिया गांधी का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया। इसके साथ नड्डा ने लिखा कि इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि किसानों को भ्रमित करने और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखने वाली कांग्रेस का सच फिर उजागर हुआ है। सोनिया गांधी जी पहले किसानों के लिए बिचौलिया मुक्त बाजार की वकालत करती थी और अब इसका विरोध करती हैं। ये कांग्रेस की मौकापरस्त सोच, कम जानकारी व बार-बार बात से पलटने का प्रमाण है।
विज्ञापन

 


इस वीडियो में सोनिया गांधी कहती हुई नजर आ रही हैं कि किसान की फसल सस्ते दाम पर खरीद कर शहर में महंगे दाम पर बेची जाती है। उन्होंने आगे कहा कि क्या किसानों का हक नहीं बनता है कि उनकी पैदावार की सही कीमत उन्हें मिले। उन्होंने आगे कहा कि ये तभी संभव है जब किसान अपनी फसल को शहर में बिना बिचौलिए के बेच सकें।

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो खुद कृषि को निजी हाथों में देना चाहती थी। एपीएमसी को खत्म करने का प्रस्ताव कांग्रेस के 2019 के घोषणापत्र में था। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed