{"_id":"5f9baa8f8ebc3e9bce6146ac","slug":"jp-nadda-show-condolence-towards-bjp-youth-wing-secretary-and-3-others-killed-in-kulgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं की हत्या पर नड्डा ने जताया शोक, कहा- देश के लिए बड़ी क्षति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं की हत्या पर नड्डा ने जताया शोक, कहा- देश के लिए बड़ी क्षति
Fri, 30 Oct 2020 11:24 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : Twitter
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकवादी हमले में भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत तीन नेताओं की हत्या की वारदात की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जेपी नड्डा ने इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मे कायराना हमले में आतंकवादियों ने ज़िला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिये बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएँगे। परिवारों के प्रति संवेदना।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 30, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना हमले में आतंकवादियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत तीन नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है खड़ा है और ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि परिवारों के प्रति संवेदना है।