फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says opposition will have to do a refresher course on rules

BJP: 'विपक्ष को कराना पड़ेगा नियमों का रिफ्रेशमेंट कोर्स', जेपी नड्डा ने क्यों कही ये बात?

Mon, 10 Mar 2025 02:09 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 02:09 PM IST
सार

JP Nadda: राज्यसभा में विपक्ष के बहिर्गमन के बीच जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। विपक्ष को नियमों के अंतर्गत चर्चा कराने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
JP Nadda says opposition will have to do a refresher course on rules
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : x/delhibjp

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जनता के बीच संसद की छवि खराब करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की संसदीय परंपरा के अनुसार सदन के अंदर बहस करने की एक समुचित व्यवस्था है। इसमें नियमों के अनुसार बहस करने का आवेदन देकर लघु और लंबी चर्चा करने का प्रावधान है। लेकिन नियमों की जानकारी न रखते हुए विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और जनता के बीच यह छवि बनाने की कोशिश की जा रही है कि सरकार महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा से भाग रही है। 
विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के बहिर्गमन के बीच जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। विपक्ष को नियमों के अंतर्गत चर्चा कराने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नेता विपक्ष रहते हुए भी उन्होंने खूब बहस में भाग लिया और सबसे बेहतर विधायक का ईनाम भी जीता। लेकिन विपक्ष अब नियमों को नहीं जानना-समझना चाहता है और केवल बहिर्गमन कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहा है।
विज्ञापन


विपक्ष को नियमों का कोर्स कराने की जरूरत
विपक्ष के रुख से नाराज नड्डा ने कहा कि विपक्ष जिस तरह नियमों की अवहेलना कर रहा है, ऐसा लगता है कि अब उन्हें नियमों की जानकारी देने के लिए एक रिफ्रेशमेंट कोर्स कराने की जरूरत आ गई है। यदि विपक्ष को नियमों की जानकारी होगी तब संभवतः इस तरह सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव न हो।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed