फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda said Congress policy is just take vote and forget doesn't have any MLA in Nagaland

Nagaland: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस की नीति सिर्फ वोट लो और भूल जाओ, इसलिए वे एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाए

Sat, 13 Apr 2024 10:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:08 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को नागालैंड पहुंचे थे। यहां उन्होंने चुमौकेदिमा में भाजपा समर्थित एनडीपीपी उम्मीदवार चुम्बेन मुरी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान, पूर्वोत्तर में राजनीति का मतलब फूट डालो और राज करो था।

विज्ञापन
JP Nadda said Congress policy is just take vote and forget doesn't have any MLA in Nagaland
जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस वोट लो और लोगों को भूल जाओ वाली नीति में विश्वास करती है। इस वजह से नागालैंड में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे। वे राज्य में पूर्ण शांति और सद्भाव लाने के प्रयास में नागा समझौते को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो नीति को अपनाया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को नागालैंड पहुंचे थे। यहां उन्होंने चुमौकेदिमा में भाजपा समर्थित एनडीपीपी उम्मीदवार चुम्बेन मुरी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान, पूर्वोत्तर में राजनीति का मतलब फूट डालो और राज करो था। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति में विश्वास करती है। हम नागा शांति समझौते को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान 11 शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किया गया और 9500 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन


कांग्रेस को इस वजह से विधानसभा में एक भी सीट नहीं मिली
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी समय और उन्हें मिले अवसर का सम्मान नहीं कर पाई। इस वजह से राज्य में विकास और समृद्धि रुक गई। कांग्रेस ने वोट लो और लोगों को भूल जाओ वाली नीति के साथ नागालैंड की प्रगति और समृद्धि में बाधा डाला। कांग्रेस की इसी रणनीति के कारण उन्हें राज्य में एक भी विधानसभा सीट पर जीत नहीं मिली। पीएम मोदी के नेतृत्व में नागालैंड बदलते समय को देख रहा है। पीएम मोदी ने क्षेत्र में राजनीति की संस्कृति, परिभाषा और दृष्टिकोण बदल दिया है। कांग्रेस शासन में पूर्वोत्तर का मतलब बांटो और राज करो। आज दिल्ली के लिए न तो कोहिमा और न ही मणिपुर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से मुरी के लिए वोट करने का आग्रह करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा उनका सम्मान करेंगे। एनडीए सरकार पूरी ताकत से नागालैंड के साथ खड़ी है। हम राज्य के विकास और प्रगति को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed