फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda's corruption attack on opposition INDIA bloc in maharashtra's Gondia

Maharashtra: 'आधे नेता जेल में और आधे जमानत पर बाहर', नड्डा ने गिनाए 'INDIA' गठबंधन के नेताओं पर लगे आरोप

Sat, 13 Apr 2024 02:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंदिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंदिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अपनी हार देखकर हताशा में हैं इसलिए वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये सिर्फ भ्रष्टाचारियों को और अपने परिवार को बचाने वालों का गठबंधन है। इनका काम सिर्फ घोटाला करना है।

विज्ञापन
JP Nadda's corruption attack on opposition INDIA bloc in maharashtra's Gondia
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एक्स/जेपी नड्डा

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षियों को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा विपक्षी गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे जमानत पर बाहर हैं। 

विज्ञापन


गोंदिया जिले के लोगों से बोले नड्डा 
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, 'एक तरफ पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों को सजा देने की बात करते हैं। वहीं, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन का कहना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाया जाना चाहिए। अब आपको चुनना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाना है या उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, लालू यादव और उनके दोनों बेटे क्या ये सब केवल जमानत पर नहीं हैं? अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ये सब जेल में नहीं हैं? आधे जमानत पर हैं, आधे जेल में हैं।
विज्ञापन


विपक्षियों पर लगे आरोप गिनाए
जेपी नड्डा ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर जोर देते हुए कहा, 'कांग्रेस ने कोयला घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, चावल, चीनी, 2जी/3जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला किया। अखिलेश यादव ने लैपटॉप घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट में भ्रष्टाचार किया। लालू यादव ने चारा घोटाला किया था। उन्होंने नौकरी के बदले जमीन के घोटाले में भ्रष्टाचार किया। ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाला, पशु तस्करी घोटाला, रेत घोटाला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है, हाल के दिनों में कई विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था। बीआरएस नेता के. कविता को भी हाल ही में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
विपक्ष का एजेंडा- 'मोदी हटाओ, मोदी को गाली दो',
जेपी नड्डा ने कहा, 'इंडी गठबंधन के पास देश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इनका एक ही एजेंडा है- मोदी हटाओ, मोदी को गाली दो।' उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यभूमि महाराष्ट्र के गोंदिया में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उत्साह और प्रचंड समर्थन जनता-जनार्दन द्वारा 'अबकी बार- 400 पार' का उद्घोष है। विपक्षी गठबंधन अपनी हार देखकर हताशा में हैं इसलिए वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये सिर्फ भ्रष्टाचारियों को और अपने परिवार को बचाने वालों का गठबंधन है। इनका काम सिर्फ घोटाला करना है।

जन-जन मोदी जी के साथ
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा हर वर्ग का उत्थान करने के साथ हमारी विरासत व संस्कृति को सम्मान देकर देश को स्वाभिमान से परिपूर्ण किया है, इसलिए आज जन-जन मोदी जी के साथ है। नड्डा ने आगे कहा कि साल 2014 से पहले देश में आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, घोटाले होते थे और नीतियां एयर कंडीशन कमरे में बना करती थी। पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने 10 साल विकास, सांस्कृतिक विरासत के उत्थान, किसानों को ताकत मिलने का काल देखा, महिलाओं के सशक्तिकरण और दुनिया में भारत को अग्रणी बनता देखा।

 
भाजपा नेता ने कहा, 'हमारे विपक्षी दल बहुत घबराए हुए है, हताशा में हैं, निराशा में हैं, नए नए तरीकों से समाज को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। इंडी गठबंधन का जातीय जनगणना का मकसद देश को जातियों में बांटने का है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed