फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda pans BJD govt for denying Ayushman Bharat, ignoring safety of women

JP Nadda: जेपी नड्डा ने ओडिशा की बीजद सरकार पर निशाना साधा, लोगों से की यह खास अपील

Wed, 28 Dec 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबाणी (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबाणी (ओडिशा) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 Dec 2022 10:53 PM IST
सार

नड्डा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की हाल में की गई उस टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई कि ओडिशा पर राष्ट्रीय दलों का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
JP Nadda pans BJD govt for denying Ayushman Bharat, ignoring safety of women
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर बुधवार को निशाना साधा। नड्डा ने बीजद सरकार पर राज्य के लोगों को एक प्रमुख केंद्रीय स्वास्थ्य योजना से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया। कंधमाल जिले के तुमुदीबांधा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि 2024 में राज्य में भाजपा की सरकार बने। दरअसल, ओडिशा में विधानसभा चुनाव 2024 में होने हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां देशभर के लोगों को आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलता है, वहीं ओडिशा के नागरिकों को इस विशेषाधिकार से वंचित रखा जाता है। यह किस तरह की सरकार है और इसे कौन चला रहा है?
विज्ञापन


नड्डा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की हाल में की गई उस टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई कि ओडिशा पर राष्ट्रीय दलों का ध्यान नहीं है। केंद्र द्वारा आईआईएम-संबलपुर, आईआईएसईआर-बेरहामपुर और भुवनेश्वर में एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का हवाला देते हुए नड्डा ने कहा कि पटनायक ने पांच साल पहले उड़िया विश्वविद्यालय का वादा किया था। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू, विश्वविद्यालय कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed