{"_id":"61610a4c8ebc3e6295529a8b","slug":"jp-nadda-manipur-visit-today-for-upcoming-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मंथन: अपने दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे नड्डा, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी मंथन: अपने दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे नड्डा, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर किया स्वागत
Sat, 09 Oct 2021 08:49 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:49 AM IST
सार
पूर्वोत्तर राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter : @JPNadda
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मणिपुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। पूर्वोत्तर राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, नड्डा उत्लू गांव में एक बूथ अध्यक्ष के आवास पर जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जनसभा को करेंगे संबोधित
बूथ अध्यक्ष से मिलने के बाद भाजपा अध्यक्ष दोपहर ढाई बजे के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे मोदी सरकार द्वारा पूर्वी राज्यों में किए गए कार्यां की चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार की आगे की योजना क्या है, इसके बारे में भी लोगों का बताएंगे।
विज्ञापन
ये रहेगा रविवार का कार्यक्रम
रविवार को, अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन, नड्डा सुबह 8.15 बजे गोविंदजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और फिर 11 बजे इम्फाल में भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आखिर में नड्डा सिटी कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3.30 बजे अचीवर्स और प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण
नड्डा के आगमन से पहले, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को उन स्थानों का निरीक्षण किया जो उनकी पार्टी प्रमुख की मेजबानी के लिए निर्धारित हैं। बीरेन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मणिपुर यात्रा की तैयारी के लिए साइट पर निरीक्षण के लिए निकला था। लोग जेपी नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।