{"_id":"628e53fccaf26e4d8e450bb9","slug":"jp-nadda-holds-meeting-with-union-ministers-on-the-eighth-anniversary-of-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के आठ साल: जेपी नड्डा ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठक, भव्य जश्न की तैयारी में है भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार के आठ साल: जेपी नड्डा ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठक, भव्य जश्न की तैयारी में है भाजपा
Wed, 25 May 2022 09:36 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 25 May 2022 09:36 PM IST
सार
मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाने की रुपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा बड़े जश्न की तैयारी कर रही है। जिसे लेकर बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को साथ बैठक की। जिसमें मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा देशभर में 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीबों का कल्याण विषय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री करेंगे देश भर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
जयपुर में अपने पदाधिकारियों की हालिया बैठक में भाजपा ने घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर देश भर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों से प्रतिक्रिया लेंगे। अब जब भाजपा 30 मई से कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है तो केंद्रीय मंत्री अपने दौरे के दौरान मंत्री गरीबों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन