{"_id":"634aba12bb34c46a185a0b1e","slug":"jp-nadda-bjp-became-largest-party-in-world-because-of-leaders-like-madan-lal-khurana-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: भाजपा कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी? जेपी नड्डा ने बताई यह वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda: भाजपा कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी? जेपी नड्डा ने बताई यह वजह
Sat, 15 Oct 2022 07:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:18 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मदन लाल खुराना को सच्ची श्रद्धांजलि उनके जीवन से प्रेरणा लेना होगी, क्योंकि वह कभी सत्ता के पीछे नहीं थे, बल्कि विचारधारा और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भाजपा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना जैसे अपने नेताओं की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। मदन लाल खुराना अपनी विचारधारा और लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से कभी पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुराना के जीवन से सीखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह कई राजनीतिक संघर्षों में शामिल थे। उन्होंने विभिन्न मुद्दों को समझा है और उनका समाधान निकालने का काम भी किया है।
विज्ञापन
पहला मदन लाल खुराना स्मृति व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसकी स्थापना खुराना जैसे दिग्गजों ने की है, जो अपनी विचारधारा से कभी नहीं डगमगाए और लोगों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि खुराना को सच्ची श्रद्धांजलि उनके जीवन से प्रेरणा लेना होगी, क्योंकि वह कभी सत्ता के पीछे नहीं थे, बल्कि विचारधारा और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे।