जब जन आक्रोश रैली में बोल रहे थे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने की रिपोर्टर के साथ बदतमीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक रिपोर्टर के साथ धक्क-मुक्की की घटना सामने आई है। इसका वीडियो भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें सभा स्थल पर खाली पड़ी सीटों से रिपोर्टिंग करने वाले रिपोर्टर के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण एस कपूर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- लोगों का एक समूह नारे लगाते हुए और रिपोर्टर के कैमरे के व्यू को रोकने की कोशिश कर रहा है क्योंकि वह रैली में खाली पड़ी सीटों को दिखाने की कोशिश कर रहा था। कांग्रेस के गुंडे ने एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ बदतमीजी कर रहे हैं जो रैली में भीड़ ना होने को दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
कपूर ने अपने दूसरे ट्वीट में अजय माकन को पत्रकार से माफी मांगने के लिए कहा है। भाजपा के मीडिया रिलेशन को देखने वाले नीलकांत बख्शी ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए रैली को खाली कुर्सी का आक्रोश बताया है। रिपोर्टर के साथ बदतमीजी उस समय हुई जब पार्टी अध्यक्ष भाषण दे रहे थे और पत्रकार खाली पड़ी कुर्सियों को दिखा रहा था। मोदी सरकार की नाकामियों को दर्शाने के लिए कांग्रेस ने इस रैली का आयोजन किया था।
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और उनकी सरकार की नाकामियों पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वह देश के लोगों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। पीएम जहां जाते हैं, वहां केवल वादे करते हैं। देश में हर जगह लोग इस सरकार से नाराज हैं। कोई भी इस सरकार से खुश नहीं है। पीएम के भाषण में सच्चाई नहीं होती।
@INCIndia Goons Misbehaving With A @JK247News Journalist #TabishKalam Who Was Focussing on #NoCrowd at @RahulGandhi's Rally at #RamlilaMaidanDelhi
Congress Leaders including @ajaymaken Should #Appologise to Journalist@TajinderBagga @HarishKhuranna @BJP4Delhi @PTI_News @ANI pic.twitter.com/Tbj0q7HVmH — Praveen S. Kapoor (@praveenskapoor) April 29, 2018
खाली कुर्सी का आक्रोश ... #PappuFailHogaya https://t.co/rFUUYzxJui
— Neelkant Bakshi (@neelkantbakshi) April 29, 2018