{"_id":"5e9854e58ebc3e78bf175efb","slug":"journalist-beaten-up-for-writing-about-quarantined-families-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : क्वारंटीन किए गए परिवारों के बारे में लिखने वाले पत्रकार से मारपीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : क्वारंटीन किए गए परिवारों के बारे में लिखने वाले पत्रकार से मारपीट
Thu, 16 Apr 2020 06:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कुछ ऐसे परिवारों के बारे में खबर लिखने पर जिन्हें क्वारंटीन किया गया है, एक पत्रकार के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पत्रकार बालासाहेब नवगिरे (35) के साथ जिले के नेवासे के पास पानेगांव में करीब 12 लोगों ने मारपीट की। इनमें से अधिकतर महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नवगिरे ने एक स्थानीय समाचार पत्र में 17 परिवारों के बारे में लिखा था जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के चलते क्वारंटीन किया गया था। इन लोगों ने नवगिरे के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस संबंध में मारपीट, दंगा करने और क्वारंटीन तोड़ने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अभी तक कुल 2919 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से यहां कुल 187 लोगों की मौत हो चुकी है।