{"_id":"614dd17c8ebc3e0b99033672","slug":"journalist-arindam-das-died-while-covering-the-odraf-rescue-operation-of-an-elephant-near-mundali-in-mahanadi-river-in-cuttack-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: हाथी को बचाने के अभियान के दौरान पलटी नाव, रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: हाथी को बचाने के अभियान के दौरान पलटी नाव, रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार की मौत
Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM IST
सार
कटक में नदी में फंसे एक हाथी को बचाने के अभियान के दौरान नाव पलटने से इस अभियान की कवरेज कर रहे एक पत्रकार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
ओडिशा के कटक जिले में महानदी में फंसे एक हाथी को बचाने के अभियान को कवर करने के दौरान एक पत्रकार की मौत हो गई। मुंडली के पास महानदी में एक हाथी फंसा हुआ था। उसे बचाने के लिए ओडिशा आपदा त्वरित प्रतिक्रिया बल (ओडीआरएएफ) की ओर से कोशिश की जा रही थी। पत्रकार अरिंदम दास और फोटोपत्रकार प्रभात भी इस बचाव अभियान में शामिल हुए थे। ओडीआरएएफ की टीम और पत्रकार जिस नाव पर थे वह अभियान के दौरान पलट गई।
विज्ञापन
अरिंदम और अन्य लोगों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर बी मोहराणा ने बताया कि अरिंदम दास को जब तक अस्पताल लाया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फोटो पत्रकार प्रभात और ओडीआरएएफ के एक सदस्य का फिलहाल आईसीयू में इलाज चल रहा है। इसके अलावा ओडीआरएएफ के तीन और कर्मचारियों का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन