{"_id":"5969cba44f1c1bf3178b4985","slug":"joint-protest-by-gnlf-and-gjm-s-women-wing-over-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखालैंड की मांग हुई तेज, GJM और GNLF की महिला विंग ने शुरू किया संयुक्त विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखालैंड की मांग हुई तेज, GJM और GNLF की महिला विंग ने शुरू किया संयुक्त विरोध
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
पश्चिम बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग और तेज हो चुकी है। दार्जिलिंग में अलग गोरखालैंड की मांग के मुद्दे को लेकर गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की महिला विंग ने साथ आकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को गोरखालैंड की मांग को लेकर अवॉर्ड वापसी भी शुरू हो गई। कर्मा योंजान ने 2016 में सरकार द्वारा दिया गया अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार ने मुझे अवॉर्ड दिया था, जो मैं अब वापस कर रह हूं। मुझे अवॉर्ड नहीं चाहिए बल्कि गोरखालैंड चाहिए।
विज्ञापन
West Bengal: Joint protest by Gorkha National Liberation Front and Gorkha Janmukti Morcha's women wing over #Gorkhaland issue in Darjeeling pic.twitter.com/JRoMxyW9Hp
— ANI (@ANI_news) July 15, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि दार्जिलिंग में बीते एक महीने से गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। वे अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी ने किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल को न बटने देने की बात कही है। गोरखालैंड की मांग कोई नई नहीं है। लंबे समय से लोग अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं।