फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Johnson and Johnson is making affordable corona vaccine

जॉनसन एंड जॉनसन बना रही है किफायती कोरोना वैक्सीन, जुलाई के दूसरे पखवाड़े में शुरू होगा दवा का परीक्षण

Wed, 01 Jul 2020 05:43 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 01 Jul 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Johnson and Johnson is making affordable corona vaccine
johnson and johnson
अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन कोरोना महामारी से निजात के लिए वैक्सीन बनाने की तैयारी में जुटी है। कंपनी के मुख्य वैज्ञानिक पॉल स्टोफेल्स का कहना है कि हम निर्माण क्षमता को बढ़ा रहे हैं, ताकि 2021 तक आम इंसान तक किफायती दर पर एक अरब डोज पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद लाभ कमाना नहीं है।
विज्ञापन


कंपनी वैक्सीन का मानव परीक्षण सितंबर में शुरू करने वाली थी, लेकिन उसे अब जुलाई के दूसरे पखवाड़े में ही शुरू करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस काम में तेजी लाने के लिए एक साथ दो मोर्चे पर काम कर रही है, जिसमें मौजूदा निर्माण क्षमता का विस्तार और नई इकाई लगाना शामिल है। स्टोफेल्स ने कहा, हम जोखिम पर वैक्सीन का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस आपात महामारी को देखते हुए हम आम जनता को किफायती दर पर दवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी अन्य देशों में भी अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ा रही है ताकि अगले साल तक विश्व के एक अरब लोगों तक दवा पहुंचा सकें। जॉनसन एंड जॉनसन ने वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ हाथ मिलाया है। उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने के कारण दुनिया भर में वैक्सीन बनाने की होड़ है और इस दिशा में हमारी कंपनी का भी एक प्रयास है। इस महामारी से दुनियाभर में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed