फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jodhpur Cout gave order to register FIR against Twitter CEO Jack Dorsey

मुश्किल में ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे, जोधपुर कोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेश

Sat, 01 Dec 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur Cout gave order to register FIR against Twitter CEO Jack Dorsey
Jack Dorsey
राजस्थान की जोधपुर अदालत ने ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। उनके खिलाफ यह एफआईआर का आदेश ब्राह्मण विरोधी पोस्टर को लेकर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को विप्र फाउंडेशन के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने ब्राह्मण विरोधी पोस्ट शेयर करने के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसे स्थानीय अदालत ने स्वीकार कर लिया था। मेट्रोपॉलिटन जज रचन बिस्सा ने इससे जुड़ी याचिका को स्वीकार करते हुए इस पर 1 दिसंबर को सुनवाई का निर्णय लिया था। आज सुनवाई के दौरान अदालत ने जैक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


जिस फोटो को लेकर विवाद शुरू हुआ उसमें जैक एक पोस्टर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा था 'ब्राह्मण पितृसत्ता का नाश हो'। इस ब्राह्मण विरोधी पोस्टर को लेकर जैक डोरसे विवादों में घिर गए थे। इसे लेकर उनकी खूब आलोचना भी हुई और जाति विशेष का विरोध करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फोटो जैक डोरसे के भारत दौरे के समय की है। इस फोटो में पत्रकार और महिला एक्टिविस्ट भी जैक के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर की जमकर आलोचना की।मामला तूल पकड़ता देख कंपनी को इस पर माफी भी मांगनी पड़ी थी।


ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा था कि यह पोस्टर एक सदस्य की ओर से जैक को दिया गया था और इसका मतलब यह है कि कंपनी सभी लोगों की बातें सुनती है और अपने सभी यूजर्स का ख्याल रखती है। वहीं ट्विटर इंडिया ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा था कि हाल ही में कंपनी ने महिला पत्रकारों के साथ एक इवेंट में हिस्सा लिया था ताकि लोगों को करीब से समझा जा सके। महिलाओं के इस समूह में से ही किसी महिला ने जैक के हाथ में यह पोस्टर थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed