{"_id":"6387901ffa5ac252d027e11d","slug":"job-racket-database-of-2-lakh-email-ids-and-1-lakh-mobile-phone-numbers-found-with-4-africans-staying-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब रैकेट: नौकरी के नाम पर ठगते थे अफ्रीकी, दो लाख ईमेल आईडी और एक लाख फोन नंबर देख फटी रह गईं पुलिस की आंखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जॉब रैकेट: नौकरी के नाम पर ठगते थे अफ्रीकी, दो लाख ईमेल आईडी और एक लाख फोन नंबर देख फटी रह गईं पुलिस की आंखें
Wed, 30 Nov 2022 10:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:47 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को पुणे में ट्रैक किया, जिनमें से एक ने इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए अपने वाईफाई राउटर का इस्तेमाल किया था। इन आरोपियों की उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक जॉब रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुणे से चार अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन साइबर सेल के अधिकारी उस वक्त दंग रह गए, जब उन्होंने आरोपियों के पास से दो लाख ईमेल आईडी और एक लाख से ज्यादा मोबाइल फोन नंबरों का एक डेटाबेस पाया। आरोपी इनका इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए करते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये चारों आरोपी जाम्बिया, युगांडा, नामीबिया और घाना के नागरिक हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी स्टुडेंट वीजा पर भारत आए थे। इनमें से तीन अफ्रीकी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने यह जांच तक शुरू की जब एक व्यक्ति ने बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में साइबर सेल से संपर्क किया और दावा किया कि अमेरिका में नौकरी देने के नाम पर जालसाजों ने अप्रैल और जुलाई के बीच उससे 26 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को पुणे में ट्रैक किया, जिनमें से एक ने इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए अपने वाईफाई राउटर का इस्तेमाल किया था। इन आरोपियों की उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने बताया, जांच में पता चला है कि आरोपियों के पास दो लाख ईमेल आईडी, 1 लाख 4 हजार लोगों के मोबाइल नंबर का डेटाबेस था, जिसका इस्तेमाल वे लोगों को ठगने के लिए करते थे।
पुलिस ने उनसे 13 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, विभिन्न देशों के पासपोर्ट, तीन इंटरनेट राउटर, विभिन्न बैंकों के 17 चेकबुक, 115 सिम कार्ड, 40 नकली रबर स्टैंप और कम से कम छह अलग-अलग बैंकों में खातों का विवरण भी बरामद किया।
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी) और 120-बी (साजिश) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।