{"_id":"650518666e85344f550cabf5","slug":"jitendra-singh-manickam-tagore-slams-bjp-modi-govt-ahead-of-congress-working-committee-hyderabad-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWC: 'भाजपा नेताओं के साथ यही समस्या, वे मोहब्बत का मतलब ही नहीं समझते', बैठक से पहले कांग्रेस ने BJP को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CWC: 'भाजपा नेताओं के साथ यही समस्या, वे मोहब्बत का मतलब ही नहीं समझते', बैठक से पहले कांग्रेस ने BJP को घेरा
Sat, 16 Sep 2023 08:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 16 Sep 2023 08:22 AM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये पहली बार है कि मैं अध्यक्ष बनने के बाद हम कार्यसमिति (CWC) की बैठक कर रहा हूं। हमारी पार्टी के संगठन बारे में इसमें ज्यादा बात होगी। आने वाले चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता वहां पहुंच चुके हैं। बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये पहली बार है कि मैं अध्यक्ष बनने के बाद हम कार्यसमिति (CWC) की बैठक कर रहा हूं। हमारी पार्टी के संगठन बारे में इसमें ज्यादा बात होगी। आने वाले चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। गठबंधन के बारे में बाद में जब हम गठबंधन के साथियों के साथ बैठेंगे तब चीजें तय हो जाएंगी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्रीय मंत्रियों के बयानों को आड़े हाथों लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 'मोहब्बत की दुकान' से जुड़े बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा के साथ यही समस्या है जो मोहब्बत का मतलब ही नहीं समझते हैं। मोहब्बत का मतलब सम्मान और प्यार होता है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सभी धर्मों, सभी जातियों, सभी समुदायों, समाज के सभी वर्गों का सम्मान करता है। अनुराग ठाकुर को राष्ट्रवाद या मोहब्बत पर भाषण नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे
हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पर कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम यहां आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। चाहे राजस्थान हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो, तेलंगाना हो या मिजोरम, लोग इस (केंद्र) सरकार से तंग आ चुके हैं। एक बड़े बदलाव की जरूरत है और उस बदलाव की शुरूआत हैदराबाद, तेलंगाना से होगी।
देश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि अनिवार्य रूप से प्रमुख विषयों में से एक देश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति, चुनाव संभावनाएं और INDIA गठबंधन की बैठकों में हमारा प्रतिनिधित्व कर रही समिति को यह जानकारी देना है कि वहां क्या हो रहा है। हमें उम्मीद है कि चुनाव सामान्य समय पर होंगे जिसमें 6 से 9 महीने का समय है। लेकिन यह भी संभव है कि सरकार चुनाव पहले करा सकती है जैसा कि हम सुन रहे हैं। हमें जल्द से जल्द तैयार होने की जरूरत है।
यह बैठक मायने रखती है: सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तेलंगाना में हमारी सरकार नहीं है। यह बैठक मायने रखती है कि तेलंगाना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है, तेलंगाना को बनाने में कांग्रेस की भूमिका रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा हिमाचल प्रदेश को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र को लिखे जाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पत्र लिखा है। उन्होंने 3 दिन हिमाचल प्रदेश का दौरा भी किया, हालातों का जायजा लिया और फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।