फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jitendra Awhad says Indira had strangulated democracy, students will give independence to country

महाराष्ट्र के मंत्री बोले- इंदिरा ने घोंटा था लोकतंत्र का गला, देश में है हिटलरशाही, फिर दी सफाई

Thu, 30 Jan 2020 08:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Jan 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Awhad says Indira had strangulated democracy, students will give independence to country
महाराष्ट्र के मंत्री जीतेंद्र आव्हाड (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र के मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी। जिसके कारण जेपी आंदोलन हुआ था।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र के आवास मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा के लिए उनके मन में बहुत इज्जत है। 
विज्ञापन


बीड में आयोजित संवैधानिक रक्षा महासभा में बोलते हुए आव्हाड ने कहा, 'इंदिरा गांधी ने भी लोकतंत्र का गला घोंटा था। कोई भी उनके खिलाफ बोलने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद अहमदाबाद और पटना में प्रदर्शन शुरू हुआ और जेपी आंदोलन की शुरुआत हुई। जिसके कारण उनकी हार हुई। महाराष्ट्र और देश में इतिहास अपने आप को दोहराएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस कार्यक्रम में बीजी कोल पाटिल, तीस्ता सीतलवाड़, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना अबू तालिब रहमानी और जेएनयू की छात्र दीपशिखा धर मौजूद थे। उन्होंने देश में हिटलरशाही की वर्तमान स्थिति के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की आलोचना की। इंदिरा गांधी के संदर्भ का हवाला देते हुए आव्हाड ने कहा कि छात्रों का एक और आंदोलन उभरेगा जो देश को एक और स्वतंत्रता देगा।

इससे पहले उन्होंने ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) के देशभर में लागू होने को लेकर कहा था कि मैं दिल्ली के तख्त से पूछता हूं कि क्या वो अब मुझसे मेरे देशवासी होने का सबूत मांगेगा?


मोदी-शाह पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा था कि जब तुम्हारे पूर्वज अंग्रेजों के आगे-पीछे घूम रहे थे उस समय हमारे पूर्वज फांसी के तख्त को चूमकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान कश्मीर को चाहिए आजादी का प्लाकार्ड दिखाने को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed