फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Security forces recovered two IEDs in West Singhbhum

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में बरामद किए गए दो आईईडी; सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी माओवादियों की साजिश

Tue, 27 Jun 2023 04:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

इससे पहले, इसी साल जनवरी में एक खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने टोंटो और गोइलकेरा इलाके से बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद किए थे। तब इन इलाकों से लगभग 200 आईईडी बरामद किए थे। इस साजिश में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेता शामिल थे।  
 

विज्ञापन
Jharkhand: Security forces recovered two IEDs in West Singhbhum
अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यहां सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईईडी से ब्लास्ट करके वे सुरक्षाबलों को निशाना बनाना चाहते थे। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान के दौरान तुम्बाहाका और पटाटारोब गांवों और रेंगराहातु बंगलासाई टोला के बीच वन क्षेत्र में रखे गए विस्फोटकों का पता लगाया। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते ने 10 किलो और 5 किलो वजनी आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा बलों ने 40 स्पाइक होल और छड़ी और लोहे से बने 250 तीर भी बरामद किए हैं। ये तीर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कच्ची सड़क पर लगाए गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले, इसी साल जनवरी में एक खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने टोंटो और गोइलकेरा इलाके से बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद किए थे। तब इन इलाकों से लगभग 200 आईईडी बरामद किए थे। इस साजिश में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेता शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस साल जनवरी में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अब तक क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में एक 10 वर्षीय लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं सहित आठ ग्रामीणों की मौत हुई है। इसके साथ ही सीआरपीएफ कर्मियों सहित 20 अन्य घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed