फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Polls: Congress gears up for Jharkhand assembly elections, brainstorming in Delhi to strategy

Jharkhand Polls: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में अहम मंथन

Mon, 24 Jun 2024 11:56 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 24 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड की कांग्रेस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन
Jharkhand Polls: Congress gears up for Jharkhand assembly elections, brainstorming in Delhi to strategy
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर - फोटो : X/@RajeshThakurINC

विस्तार

झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है। अभी बीते रोज हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने झामुमो पर जमकर निशाना साधा। झामुमो को भ्रष्ट बताकर खुद को सत्ता में आने की बात कही। वहीं कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। झारखंड के कांग्रेस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में होंगे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में दो सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी झामुमो ने तीन सीटें जीतीं। राज्य की विपक्षी भाजपा और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी ने कुल 14 सीटों में से नौ सीटें जीतीं। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी और असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया। रविवार को एक बैठक में उन्होंने सत्तारूढ़ झामुमो पर जमकर निशाना साधा। झामुमो को भ्रष्ट बताकर उन्होंने अगले चुनाव में जीतकर सत्ता में आने की बात कही। 
विज्ञापन


अब वहीं कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस की झारखंड इकाई रणनीति पर चर्चा के लिए सोमवार को दिल्ली रवाना हुई। एक पार्टी नेता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय राजधानी में उनके साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्य कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची हवाई अड्डे पर बताया, "बैठक में लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से लेकर विधानसभा चुनावों के लिए आगे की रणनीति तक, हर चीज पर चर्चा की जाएगी, ताकि हमें झारखंड में बड़ी सफलता मिले।" उन्होंने कहा, "हमें अपने पार्टी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बहुमूल्य सुझाव मिलने का भरोसा है, ताकि हम विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।" टीम में राज्य के मंत्रियों, कार्यकारी अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 25 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed