फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand NCP chief Kamlesh Kumar Singh says NCP is withdrawing its support from Hemant Soren government

Jharkhand: सोरेन सरकार को झटका, NCP ने लिया अपना समर्थन वापस, कहा- दुर्भाग्य से किसी भी…

Thu, 02 Nov 2023 09:28 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश सिंह ने बुधवार को हुसैनाबाद को अलग जिला नहीं बनाने पर राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
Jharkhand NCP chief Kamlesh Kumar Singh says NCP is withdrawing its support from Hemant Soren government
एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह पत्रकारों से बात करते। - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में यूपीए को बड़ा झटका लगा है। राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की। 

विज्ञापन

झारखंड एनसीपी प्रमुख और अजित पवार के खास कमलेश कुमार सिंह ने कहा, ‘हमारे नेता जब विकास कार्यों के लिए जिले में आते हैं, तो उन्हें तरजीह (महत्व) नहीं दी जाती है। वो लोग भी निराश हैं। वे भी उम्मीद करते हैं कि जब हम समर्थन दे रहे हैं, तो उनकी बात सुनी जाए।’

विज्ञापन

दुर्भाग्य से किसी भी नेता...
सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से किसी भी नेता को गंभीरता से नहीं लिया गया। मांगों पर कोई पहल नहीं की गई। इसलिए पहले भी कहा था कि हम यूपीए से समर्थन वापस ले लेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘आज हम आपको दुख के साथ बताते हैं कि हम यूपीए से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं। हम राज्यपाल को एक पत्र भी भेज रहे हैं कि एनसीपी हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में दी थी चेतावनी
गौरतलब है, झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने हाल ही में हुसैनाबाद को अलग जिला नहीं बनाने पर राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की थी। सिंह ने चेतावनी दी थी कि अगर 31 अक्तूबर तक पलामू जिले के उपमंडल हुसैनाबाद को अलग जिला नहीं बनाया गया तो वह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे।

एनसीपी के भीतर खींचतान के बाद...
महाराष्ट्र में एनसीपी के भीतर खींचतान के बाद, सिंह अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट का हिस्सा बन गए, जो भाजपा के साथ है। वह हालांकि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बने रहे, जिसमें झामुमो, राजद और कांग्रेस शामिल हैं। सिंह ने आरोप लगाया था कि सोरेन सरकार के कुशासन से राज्य की जनता भयभीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed