फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jharkhand muslim man planning seventh marriage with hindu name arrest

Jharkhand: संजय बनकर असलम कर चुका था छह शादियां, सातवीं के वक्त मंडप पर पड़ा छापा और खुल गई पोल

Fri, 03 Feb 2023 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Feb 2023 02:08 PM IST
सार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असलम को रांची से गिरफ्तार कर लिया। असलम शादी के लिए लड़कियों के सामने खुद को एक पुलिस अफसर बताता था।

विज्ञापन
jharkhand muslim man planning seventh marriage with hindu name arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में सातवीं शादी करने की फिराक में लगे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपनी पहचान और धर्म छुपाकर छह शादियां कर रखी थीं। उसकी पहचान असलम के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 50 साल है और वह धनबाद के भूली का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वह खुद को पुलिस का अधिकारी बताते हुए लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। असलम सातवीं बार शादी करने की फिराक में था, लेकिन इस बार वह कामयाब नहीं हो सका और उसकी असली पहचान, धर्म का खुलासा हो गया। हालांकि, खुद को संजय बताने वाला असलम किसी तरह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मामले में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असलम को रांची से गिरफ्तार कर लिया। असलम शादी के लिए लड़कियों के सामने खुद को एक पुलिस अफसर बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी डीएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ रांची, धनबाद, तोपचांची और चास में कई मामले दर्ज हैं। उसके अपराधों का इतिहास भी रहा है। उस पर नाबालिग से शादी करने और शारीरिक संबंध के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed