फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand: JMM gains four seats, BJP loses; Know which party got which new seat

Jharkhand: झामुमो को चार सीट का फायदा, भाजपा को नुकसान; किस दल को कौन सी नई सीट मिली, जानिए

Sun, 24 Nov 2024 07:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 24 Nov 2024 07:24 AM IST
सार

नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) को महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाताओं की ओर से खास तवज्जो नहीं मिली। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दो प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने नोटा के बटन को दबाया।

विज्ञापन
Jharkhand: JMM gains four seats, BJP loses; Know which party got which new seat
चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाले झामुमो को इस बार चार सीटों का फायदा हुआ है, जबकि भाजपा को चार सीट का नुकसान। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 पर जीत हासिल की। वर्ष 2019 में इतनी ही सीटों पर लड़कर उसे 30 सीट पर जीत मिली थी। झामुमो का अब तक का यह सबसे बेहतर प्रदर्शन है। पार्टी का स्ट्राइक रेट 79 प्रतिशत से अधिक रहा।
विज्ञापन


नई सीटें जीतीं...
राजमहल, सारठ, गोमिया, तोरपा, चंदनकियारी, खूंटी, सिल्ली व भवनाथपुर पुरानी सीट हारी सरायकेला व गढ़वा

भाजपा का पिछले चुनाव से भी खराब प्रदर्शन
नई सीटें जीतीं... बड़कागांव, बगोदर,जमशेदपुर पूर्वी, लातेहार, गढ़वा, पांकी, बरही, बरकट्ठा, झरिया, जरमुंडी, सरायकेला

पुरानी सीट हारीं...
राजमहल, चंदनकियारी, सारठ, देवघर, गोड्डा, बोकारो, सिंदरी, निरसा, कांके, तोरपा, खूंटी, विश्रामपुर, छतरपुर, भवनाथपुर,

जेएलकेएम : जयराम महतो की पार्टी 71 सीटों पर लड़ी, एक जीती
झारखंड में जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) को महज एक सीट डुमरी मिली, जबकि उसने 71 सीटों पर चुनाव लड़ा। डुमरी से जयराम महतो ने झामुमो की बेबी देवी को हराया। जयराम महतो ने बेरमो से भी चुनाव लड़ा, जहां उन्हें कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आजसू पार्टी : 10 सीटों पर लड़ी, एक पर मिली जीत
पूर्व मंत्री सुदेश महतो की आजसू पार्टी इस बार 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन सिर्फ एक ही जीत सकी। इस बार सुदेश सहित उसके तीनों विधायक हार गए।   केवल मांडू से उम्मीदवार निर्मल महतो ही जीते हैं। उसका स्ट्राइक रेट 10 प्रतिश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed