फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Governor Draupadi Murmu and former Karnataka CM Kumaraswamy Corona infected

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी कोरोना संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 09:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ बंगलुरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 09:18 PM IST
सार

  • राज्यपाल मुर्मू रांची के अस्पताल में भर्ती
  • कुमारस्वामी लगवा चुके थे कोरोना का पहला टीका

विज्ञापन
Jharkhand Governor Draupadi Murmu and former Karnataka CM Kumaraswamy Corona infected
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी शनिवार को कोरोना संक्रमित हो गए। राज्यपाल मुर्मू को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुमारस्वामी को बंगलुरू के मणिपाल अस्पताल में जगह नहीं मिली, इसलिए उन्हें दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


झारखंड राजभवन के चिकित्सक डॉक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की आरटी-पीसीआर जांच की गयी जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें शाम करीब छह बजे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुर्मू का इलाज कर रहे डॉक्टर विजय मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल के संक्रमित होने के बाद उन्हें आज शाम यहां भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन में उनके फेफड़े में हल्के पैचेज पाए गए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी चिंता की कोई बात नहीं हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें कोविड-19 का हल्का संक्रमण है। उनके गले में थोड़ा संक्रमण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारस्वामी के साथ बेटा निखिल भी पॉजिटिव
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।  कुमारस्वामी पिछले कुछ दिन से बासवकल्याण में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। बासवकल्याण विधानसभा सीट के लिए शनिवार को उपचुनाव संपन्न हुआ।

कुमारस्वामी ने 23 मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई थी। डॉक्टरों की सलाह पर कुमारस्वामी की पत्नी और रामनगरा से विधायक अनिता कुमारस्वामी गृह पृथकवास में हैं।उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी, जो कन्नड फिल्मों के अभिनेता हैं एवं जद(एस) युवा इकाई के अध्यक्ष हैं, भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इस बीच, कुमारस्वामी के मीडिया समन्वयक ने एक बयान जारी कर दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला जहां पर वह भर्ती होना चाहते थे।समन्वयक के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के हस्तक्षेप का भी इस मामले में कोई लाभ नहीं हुआ। बाद में कुमारस्वामी को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित अन्य नेताओं ने कुमारस्वामी के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed