{"_id":"5b4775d44f1c1b55238b5ea5","slug":"jharkhand-crpf-soldier-died-in-encounter-with-maoists","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: शहीद होने से पहले जवान ने तीन नक्सलियों को मारी गोली, साथियों को बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
झारखंड: शहीद होने से पहले जवान ने तीन नक्सलियों को मारी गोली, साथियों को बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटशिला
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया। यह मुठभेड़ जिले के डालापानी-गालुदी में हुई।
विज्ञापन
शहीद जवान निर्मल घोष सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन का था। यह हमला सुबह लगभग नौ बजे तब हुआ जब राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी।
विज्ञापन
शहीद होने से पहले तीन नक्सलियों को मारी गोली
सर्च अभियान में तीन कंपनियां अलग-अलग रूट पर निकली थीं। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई लेकिन साहस का परिचय देते हुए निर्मल घोष ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को गोली मार दी। अगर वह ऐसा नहीं करते तो टीम के अन्य साथियों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती थी। हालांकि इस दौरान एक गोली उनके सिर पर लग गई।
विज्ञापन
मां-बाप की इकलौती संतान थे
निर्मल घोष मां-बाप की इकलौती संतान थे। उनकी पत्नी सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। वह 2011 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे।