{"_id":"670d54cddc53352fea00e24c","slug":"jharkhand-bjp-sets-equation-for-jharkhand-elections-cm-sarma-tells-the-future-plan-regarding-seat-sharing-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने सेट किया समीकरण! सीट बंटवारे को लेकर सीएम सरमा ने बताया फ्यूचर प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand: झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने सेट किया समीकरण! सीट बंटवारे को लेकर सीएम सरमा ने बताया फ्यूचर प्लान
Mon, 14 Oct 2024 11:01 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:01 PM IST
सार
Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था लगभग अंतिम चरण पर है। चुनाव की तारीख सामने आने के 24 से 48 घंटें के अंदर ही हम पहली सूची जारी कर देंगे।
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : PTI
विस्तार
झारखंड में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने है। जिसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था लगभग अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) घोषित किए जाने के बाद, हम 24 से 48 घंटे के भीतर पहली सूची जारी करेंगे। हम चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रभारी सीएम सरमा पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कही।
सरमा ने बताया सीटों का समीकरण
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड चुनाव में सीटों के समीकरण को लेकर कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी 9-11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजसू पार्टी के साथ सीट बंटवारे की बातचीत लगभग अंतिम है। उन्होंने कहा कि एक सीट को लेकर कुछ समस्या है। हम इसे मंगलवार तक सुलझा लेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) दो निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, जबकि एलजेपी (रामविलास) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत बुधवार या गुरुवार को होगी, जब इसके प्रमुख चिराग पासवान विदेश से वापस आ जाएंगे।
झारखंड में बीजेपी महिलाओं पर खेलेगी दांव
सरमा ने कहा कि भाजपा 98 प्रतिशत सीटों पर अपनी सूची के साथ तैयार है। सीट बंटवारे में महिलाओं को उचित भागीदारी दी गई है। पांच या छह को छोड़कर लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं और उन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा एनडीए एक साथ चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
झामुमो पर साधा निशाना
सीएम सरमा ने आगे महिलाओं को वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने के झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम भाजपा द्वारा अपनी गोगो दीदी योजना की घोषणा के बाद ही क्यों उठाया गया, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव है? उन्होंने कहा अब तक 7,000 महिलाओं ने गोगो दीदी योजना के लिए फॉर्म भरा है। हम इसे लागू करने के लिए पांच साल तक इंतजार नहीं करेंगे। इसे राज्य में नई भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सरमा ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर महिलाओं को शुरू में 1,000 रुपये प्रति माह देने के बारे में भी सवाल उठाया है।