{"_id":"638131ffe5e1f8774c6c7165","slug":"jharkhand-bjp-protests-against-jmm-led-govt-in-jamshedpur-dumka","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ BJP की आक्रोश रैली, अवैध खनन को लेकर लगाए ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ BJP की आक्रोश रैली, अवैध खनन को लेकर लगाए ये आरोप
Sat, 26 Nov 2022 02:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 02:52 AM IST
सार
पूर्वी सिंहभूम जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की झारखंड इकाई का हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पांच दिवसीय राज्यव्यापी ‘आक्रोश’ रैली का शुक्रवार को समापन हो गया। भाजपा ने झारखंड के दुमका और पूर्वी सिंहभूम जिलों में शुक्रवार को बड़ी रैलियां कीं और लोगों से राज्य में झामुमो सरकार को हटाने की अपील की।
पूर्वी सिंहभूम जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास ने दावा किया कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले किए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार है।
हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य में केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दिख रहा है लेकिन राज्य सरकार विकास कार्यों में पिछड़ रही है। दूसरी रैली दुमका में हुई। जिसका नेतृत्व बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने किया। उनके साथ दुमका के सांसद सुनील सोरेन और दुमका के पूर्व विधायक लुइस मरांडी भी थे। मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में कोयला, लोहा, पत्थर और बालू का अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन सालों में कोई विकास नहीं हुआ। यूपीए सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।