फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 70-year-old woman dragged out of house, beaten to death over witchcraft

Jharkhand Mob Lynching: झारखंड में महिला को घर से घसीटकर ले गए और पीट-पीट कर मार डाला, जादू टोने के शक में वारदात

Tue, 05 Jul 2022 01:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, गढ़वा
पीटीआई, गढ़वा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Jul 2022 01:25 PM IST
सार

जादू टोने के शक में हत्या झारखंड की प्रमुख सामाजिक बुराई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, 2001 और 2020 के बीच जादू टोने के शक में कुल 590 लोग मारे गए। 

विज्ञापन
Jharkhand: 70-year-old woman dragged out of house, beaten to death over witchcraft
झारखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले में 70 साल की एक वृद्धा को लोगों ने घर से निकाला और पीट-पीट मार डाला। गांव के लोगों का दावा है कि वह जादू टोना करती थी। 

विज्ञापन

गढ़वा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव में हुई। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। महिला के परिवार ने एक शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पांच लोग उसे घर से घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूर ले गए और लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला हमलावरों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा और वो तब तक उस पर लाठियों के प्रहार करते रहे, जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जादू-टोने के शक में हत्या झारखंड की प्रमुख सामाजिक बुराई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, 2001 और 2020 के बीच जादू टोने के शक में कुल 590 लोग मारे गए। इनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं। 

पेड़ काटने से रोकने पर गुमला में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
उधर, राज्य के गुमला जिले में भरनो थाना क्षेत्र में भी एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया था। 45 वर्षीय शमीम अंसारी ने पेड़ काटने का विरोध किया तो लोगों ने उन्हें लाठी-डांडों से पीट-पीटकर मार डाला था। अंसारी लकड़ी माफियाओं को रोकने का काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed