{"_id":"60109ba59e5ae57ed20e297c","slug":"jet-fighter-female-pilot-became-part-of-indian-air-force-tableau-on-republic-day-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनी जेट फाइटर की महिला पायलट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनी जेट फाइटर की महिला पायलट
Wed, 27 Jan 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:15 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला फाइटर जेट पायलट बन गईं।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित परेड में भावना भारतीय वायुसेना की उस झांकी का हिस्सा थी जिसमें हल्के लड़ाकू विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, सुखोई -30 एमकेआई फाइटर जेट और रोहिणी रडार के मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। झांकी में भावना के साथ तीन अन्य पुरुष पायलट भी खड़े थे।
विज्ञापन
भावना भारतीय वायु सेना में जून 2016 में शामिल हुई थीं। वह पहली तीन महिला फाइटर पायलट में शामिल हैं। उनके अलावा अवनी चतुर्वेदी एवं मोहना सिंह भी इसी दिन वायु सेना में शामिल हुईं थीं ।
विज्ञापन
फ्लाइट लेफ्टिनेंट तनिक शर्मा ने परेड के दौरान भारतीय वायु सेना के मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें 96 वायु सैनिक एचं चार अधिकारी शामिल थे ।