{"_id":"5b049af14f1c1be5408b72d2","slug":"jet-airways-udan-offer-flight-at-low-fair-in-967-rupees-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 967 रुपये में कीजिए हवाई यात्रा, जेट एयरवेज का UDAN ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मात्र 967 रुपये में कीजिए हवाई यात्रा, जेट एयरवेज का UDAN ऑफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज ने अपने एक नए ऑफर से सबको खुश कर दिया है। इस ऑफर के तहत अब मात्र 967 रुपये में हवाई यात्रा का मजा लिया जा सकता है। यह ऑफर मोदी सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम UDAN के तहत निकाली गई है। इस स्कीम के तहत एयरलाइन की पहली फ्लाइट 14 जून को उड़ान भरेगी। पहली फ्लाइट लखनऊ-इलाहाबाद-पटना सेक्टर में हवाई यात्रा देगी।
विज्ञापन
इस रूट की यात्रा के लिए कम से कम 967 रुपये का किराया देना होगा। पटना-इलाहाबाद-पटना रूट का किराया 1,216 रुपये होगा। इसके अलावा नागपुर-इलाहाबाद-नागपुर का किराया 1,690 रुपये होगा। वहीं इंदौर-इलाहाबाद-इंदौर का किराया 1,914 रुपये होगा। दिल्ली-नासिक-दिल्ली रूट का किराया 2,665 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि एयरलाइन एक हफ्ते में लखनऊ-इलाहाबाद-पटना रूट पर 3 फ्लाइट भेजेगी। इसके अलावा एयरलाइन नई दिल्ली से नासिक, नागपुर, इलाहाबाद, इंदौर, लखनऊ, बरेली रूट पर भी अपनी सर्विस देगी।
विज्ञापन