फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jet Airways stopped flights on 13th and international routes till April

आर्थिक तंगी से जूझ रहे जेट एयरवेज ने निरस्त की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Sat, 23 Mar 2019 12:15 PM IST
Shilpa Thakur एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 23 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Jet Airways stopped flights on 13th and international routes till April
जेट एयरवेज (File)

दिवालिया होने के कगार पर पहुंची जेट एयरवेज ने अप्रैल के अंत तक 13 और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर विमान सेवा स्थगित कर दी है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार इसके अलावा सात अन्य विदेशी रूट पर उड़ानों की संख्या घटा दी है। इनमें से ज्यादातर उड़ानें दिल्ली और मुंबई की हैं। जेट एयरवेज ने मुंबई से मैनचेस्टर रूट की सेवा पहले ही स्थगित कर दी थी। नरेश गोयल की अगुवाई वाली कंपनी की उड़ानें सिमट कर एक चौथाई रह गई हैं।


loader

जेट एयरवेज की प्रति महीने सीटों की संख्या के अनुमानित आंकड़े से पता चलता है कि फरवरी महीने में घरेलू उड़ानों की कुल सीटें 13 लाख घटकर 1 करोड़ 34 लाख रह गईं हैं। जबकि ये संख्या जनवरी महीने में 1 करोड़ 47 लाख थी। इसका कारण जेट एयरवेज के कई विमानों का उड़ान नहीं भरना है। 



इस एयरलाइन पर देनदारी 25 हजार करोड़ रुपये पहुंच गई है। बैंक एक हजार करोड़ रुपये की मदद का प्रस्ताव रखने को तैयार कर रहे हैं। मामले में इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि जेट एयरवेज को बिजनेस में बने रहने के लिए कम से कम 10 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। 

जेट एयरवेज का कहना है कि प्राथमिकता के तौर पर, एयरलाइन अतिथि असुविधा को कम करने के लिए ये सुनिश्चित कर रही है कि यात्रियों के साथ-साथ नियामक (डीजीसीए) को इन अंतरिम परिवर्तनों के बारे में पहले से सूचित किया जा सके।

बीते कुछ समय में कंपनी का मार्केट शेयर भी गिरा है। यह दूसरे नंबर से फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। माना जा रहा है कि एक हजार करोड़ रुपये से तो केवल पायलटों की सैलरी और कैंसल टिकट की राशि का ही भुगतान किया जा सकेगा। सैलरी ना मिलने के चलते अब कंपनी के पायलट और क्रू मेंबर दूसरी विमानन कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।

क्या होगा कंपनी के दिवालिया होने से?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर जेट एयरवेज दिवालिया होती है तो इससे करीब 16 हजार 500 लोगों की नौकरी जा सकती है। जबकि सरकार लोकसभा चुनाव को देखते हुए नहीं चाहती कि ऐसा हो। इससे सरकार की साख को भी नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं इंडोनेशिया में बोइंग विमान के मैक्स 8 हादसे के बाद से दुनियाभर में इन विमानों की सेवाएं रोक दी गई हैं। भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के पास भी ऐसे 12 विमान हैं। ये विमान इंडोनेशिया हादसे के बाद से खड़े हुए हैं। जिसके चलते स्पाइसजेट को विमानों की जरूरत महसूस हो रही है। इसके लिए वह लीज पर विमान देने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed