{"_id":"5c603301bdec2273a2563915","slug":"jet-airways-stopped-air-service-now-difficult-to-go-from-aizawl-to-guwahati-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज ने बंद की हवाई सेवा, अब आइजोल से गुवाहाटी और दिल्ली जाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेट एयरवेज ने बंद की हवाई सेवा, अब आइजोल से गुवाहाटी और दिल्ली जाना हुआ मुश्किल
Sun, 10 Feb 2019 07:50 PM IST
Trainee Trainee
आइजोल , भाषा
आइजोल , भाषा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 10 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज द्वारा आइजोल से गुवाहाटी और दिल्ली के लिए उड़ानों को बंद करने के बाद मिजोरम का अब सिर्फ कोलकाता से सीधा हवाई संपर्क रह गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को यहां लेंगपुई हवाई अड्डे से एजल-गुवाहाटी के लिए जेट एयरवेज के विमान ने अंतिम उड़ान भरी। एयरलाइन ने रविवार से इस मार्ग पर और एजल-दिल्ली मार्ग पर अपनी सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अब यहां से एयर इंडिया की एकमात्र विमान सेवा, लेंगपुई हवाई अड्डा से कोलकाता बची है। मिजोरम सरकार के नागरिक उड्डयन के मुख्य सलाहकार विंग कमांडर जो लालहिंगलियाना ने कहा कि गुवाहाटी और दिल्ली के लिए विमान सेवा बंद होने से पूर्वोत्तर राज्य को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन