फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jet Airways flight was diverted to Ahmedabad after hijack threat

महबूबा के लिए हंगामा करता है प्लेन हाईजैक की धमकी देने वाला आरोपी, पहले भी कर चुका है बवाल

Mon, 30 Oct 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Jet Airways flight was diverted to Ahmedabad after hijack threat
प्रतीकात्मक चित्र

सोमवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को अचानक अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरा खत मिला था, जिसके बाद उसे तत्काल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया।

विज्ञापन


सल्ला बिर्जू नाम के शख्स को धमकी भरा खत रखने के आरोप में धर दबोचा गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसी शख्स ने जुलाई में अपने खाने में कोक्रोच होने की बात कहकर हंगामा किया था। उसका कथित रूप से जेट की एक क्रू मेंबर से अफेयर भी चल रहा है।
विज्ञापन

 
हालांकि, प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया और उसमें सवार सभी 115 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। बता दें कि जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9डब्लू 0339 ने तड़के 3 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट सुबह 5:05 पर दिल्ली पहुंचने वाली थी।


पढ़ें: 7 भारी बैग और एक महिला के साथ लंदन भागे माल्या

उड़ाने के दौरान ही प्लेन के बाथरूम में एक धमकी भरा खत मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि प्लेन के टॉयलेट में मिले नोट में लिखा था कि प्लेन दिल्ली में लैंड होने के बजाय हाईजैक करके पीओके लाया जाएगा।  लेटर में लिखा था कि अगर पीओके से पहले लैंडिंग की कोशिश की गई तो लोगों के मरने की आवाजें सुनाई देंगी और इसको मजाक ना समझा जाए। आगे लिखा था कि अगर प्लेन को दिल्ली में उतारा गया तो विस्फोट हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed